दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Sunday, 12 November 2017

नयन

नयन 

यूँ  तो सारी  देह हमारी, अद्भुत सी है प्रभु की रचना 
पर ये दो नयन हमारे ,अदभुत है इनकी तो  गणना 
कभी बोलते ,कभी लजाते ,कभी शर्म से ये झुक जाते ,
कभी शांत ये ,कभी तरल है कभी पर्वत इनसे डर जाते 
कभी आईना ,कभी राज़ ये ,कही  दोस्त पर कही  बाज़ ये ,
इनकी है  एक अद्भुत भाषा, बिना शब्द सम्पूर्ण कहानी 
मौन रहे पर शब्द विज्ञानी ,नैनों ये नयना मिलते है, 
बिन बोले दो दिल खिलते है नयनो में  हसरत लाखो है 
नयनो में ही स्वप्न बसे है ,नयनो में ही ये आंसू है ,
कजरारे काले नयना ये देखो,काला जादू भी करते करते है 
जब तक नयन खुले है जग में सारी सृष्टि ही गतिमय है ,
कितने अद्भुत नयन सांवरे ,खुले तो जिए बंद तो मरते है 
बंद नयन से ही हम अपना सफर साथियो  खत्म करते है ,
नयन बंद तो जीव मौन, फिर नयनो में ही प्रभु मिलते है. 
shikhanari