दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Tuesday, 26 December 2017

कृष्णा

 कृष्णा

आज बॉंवरी हो जाऊँ  अपने कृष्णा में खो जाऊ 
मैं  हूँ बांसुरी मधुर बोलो तो सुमधुर  तान छेड़ आऊँ 
मैं  ही तो हूँ जो राधा को, कृष्णा के पास खींच लाऊँ 
गर्विता अधर पे कृष्णा के, विश्राम मेरा चिर निद्रा तक 
कोटि पुण्य का ये प्रताप  श्याम अधर पे मोक्ष पाऊं 
मैं  कृष्ण प्रिय,मैं कृष्ण सखी ,मुझ बिन तुम कृष्ण, कहाँ पाओ 
मैं  कृष्णा के अधरों पर उनके हाथो में पाँव धरुं 
फिर सुमधुर तान छेड़े कृष्णा ,मैं उन तानो में नृत्य करूँ  
शिखानारी