दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Monday, 30 May 2016

प्रेम नायिका

प्रेम नायिका 
तन का रूप सवॉरू कैसे?
मन का रूप निहॉरू कैसे?
दीपक जैसी इन अॉखो में,
ख़ुद को बोल उतारू कैसे?
प्रेमगृंथ सा हर एक वादा,
पढ़ कर उसे बिसारूँ कैसे?
तेरे अमृत कलश अधर पे,
अपना सबकुछ वारूँ कैसे?
केश नागिनी जुल्फ घनेरी,
विष से  ख़ुद को मारू कैसे?
नाज़ुक डाली देह तुम्हारी,
फुलकुस्मित है ये फुलवारी
कनक नन्दिनी प्रेमनायिका!
प्रेमबोझ पागल प्रेमी का,
बोलो तुम पर डालू कैसे?
ओ!प्रिया तुम अवरणिय हो,
बोलो नजर उतारू कैसे?