दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Monday, 15 January 2018

कोई कमी


कोई कमी 
हर तरफ सिर्फ खुशियाँ ,महकशी के साथ 
गुजर रहा है वक़्त अपना हर पल ख़ुशी के साथ 
फिर भी  कोई कमी सी है  जिंदगी के साथ 
रिश्ते वफाये दोस्ती सब कुछ तो पास है 
क्या बात है ये दिल मेरा फिर भी उदास है 
हर लम्हा मुस्कुरा रही हूँ दिलकशी के साथ 
फिर भी कोई कमी सी है जिंदगी के साथ 
चाहत  भी सुकून भी और दिलबरी भी है 
आँखों में ख्वाब और होंठो पर हंसी भी है 
दिल को नहीं शिकायत कोई किसी के साथ 
फिर भी कोई कमी सी है जिंदगी के साथ 
शिखानारी