दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Monday, 13 November 2017

पूर्णिमा


पूर्णिमा

 फूलो की पंखुड़ी पे देख कर कतरे ये तबस्सुम के
चांदनी के आंसू मुझे याद आये,
ग्रहण देख कर साजन पे बहुत रोई है
इसने भी शायद मेरी ही तरह,
चैन खोया है नींद खोयी है,
मुस्कुरा के आसमान पर इसने उजाले तो करे पर,
लम्हा लम्हा खुद को जलाती ही रही है 
सबको दिखा के मंज़िले,
खुद बेनूर है पर तड़प कर
रौशनी सबके स्वप्नों को दिखाती ही रही है ,
लो आज फिर से चाँद पूरा है
चाँद के हर तरफ चांदनी की हसरतो का घेरा है,
खुशनसीब है ये ग्रहण के बाद पूर्णिमा भी आती है.
आज फिर साथ साजन के ये मुस्कुराती है
हमारी जिंदगी की अमावस मगर
कभी भी नहीं मिटती
बस यूँ ही रोज़ सांस आती है सांस जाती है 
shikhanari