दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Friday, 10 November 2017

मनमयूर

मनमयूर

स्मृतियों के जुगनुओ से रातो को रोशन किया
झिलमिलाते चाँद तारे और दूधिया  सी चंदनिया
आज उनकी बात सुन के खोली दिल की खिड़किया
है नज़ारा खूबसूरत नाचती है बिजलिया
बारिशो की रिमझिमें भी कोयलो की कुहुक भी
हर तरफ शीतल पवन और फूलो की मीठी महक भी
मन का मयूर आज जाने क्यों मेरे बस में नहीं
नृत्य इसका देख कर मेरी उदासी हंस पड़ी
छीन तो ली तुमने मुझसे मेरी ये महरूमिया
अब बताओ साथ मेरा दे सकोगे तुम कितना  भला
फिर कही खिड़की ये मन की दुःख से तो भर ना जाएगी
इसके दरवाज़ों पे फिर से मौत स्वप्नों की तो ना हो जाएगी
क्या यूँही मनमीत के संग मनमयूर की होंगी अठखेलियाँ
अब मेरे जीवन में बरसो लम्बी रात फिर  तो ना आयेगी