दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Wednesday, 29 November 2017

इरादे


इरादे 

ना जाने कितने सागर पार कर मैं इस नदिया में उतरी  हूँ 
ना घबराना ये आदत है ज़रा से देर डूबूंगी और फिर पार उतरूंगी ,
बता दू तुमको  तूफानों अपना रुख बेकार में ना इस तरफ करना 
 ना जाने कितने बवंडर मुझसे टकरा कर अब तक भटकते है 
मैं अपनी हस्ती को हौसलो को पर्वतो सा  तैयार करके आयी हूँ 
जिंदगी बेतकल्लुफ है ,उलझने मुझसे डरती है,सितमगर दूर रहते है 
हौसलो को ना ललकारो मैं नारी हूँ मगर हूँ मैं  ,ज्वाला सी 
नीर बन के जो बरसोगे तो भाप बन जाउंगी मैं 
नियंत्रित करने की कोशिश की तो जलाऊँगी मैं 
बड़ी फुर्सत से मैंने पत्थर का ये शातिर दिल बनाया है 
अपनी मय्यत पे कई खाली जनाज़े साथ खुद लायी हूँ मैं 
शिखानारी (आज कुछ हाहाकारी )