तन्हा टिमटिमाते एक सितारे को,
तन्हाइयो में यादो के जुगनू जला के
मुझे अपना मुस्कुराना, याद आता है ,
बहुत जब वेदना होने लगे और दिल ना सह पाए
मुझे उस पल, वही गुज़रा ज़माना याद आता है ,
वो जो वादा भुला कर खो गए, गहरे अँधेरो में
उन्हें एक बार बस आवाज़ दू ये पूछ लू उनसे ,
उन्हें भी क्या ?
"अपना ये साथी पुराना याद आता है?"
बहुत मगरूर थे हम प्यार में, अपनी वफाओ पर
तबाही हमने देखी हैं वादो की मीनारों पर ,
आज जब दर्द होता है
अपना वो पहला ठिकाना याद आता है ,
मुझे अब हर कोई अपना पुराना
याद आता है ,
उनका प्यार ,उनकी ज़ुस्तज़ु और आशिक़ी उनसे
मुझे आज़ भी वो साथी पुराना याद आता है
मुझे हर पल वही गुज़रा जमाना याद आता है।
शिखानारी
मुझे हर पल वही गुज़रा जमाना याद आता है।
शिखानारी
