दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Wednesday, 17 May 2017

रस्सियाँ,

रस्सियाँ,

रिश्ता बिना अहसास का,
ये दर्द है कुछ खास सा,
ना जिंदगी इसमें कोई,
ना ही है कुछ अरदास सा,
बस बंधनो की दास्तान,
और उलझनों की रस्सियाँ,
उलझी हुयी, मैँ भी यहाँ,
उलझी हुयी सी सिसकियाँ,
है मंजिले ,ऒझल यहॉ
और रास्तो पर किरचिया,
मंजिल जहा ,बस मौत है
और बेबसी है हमसफ़र,
कुछ प्रशन है ,अनुत्तरित
दे दो मुझे उत्तर ज़रा,
 मैँ अपुर्ण हूँ  या पुर्णता
रिश्तों की कोई भूल  हूँ ?
विधवा हूँ ,या अनुचारीका ?
एक साध्वा ,या व्यभचारिका,
तुम कौन हो ?साथी मेरे
तुम पूर्णता या एक सजा.
शिखानारी