दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Friday, 21 April 2017

बिन साजन

बिन साजन 


साँसों को सहना होगा 
तुम बिन भी जीना होगा ,
अगर ख़ुशी दिल मांगेगा 
हमको तो रोना होगा,
जख्मो को सीना होगा  
तुम बस सोते ही रहना ,
किस्मत पर रोते  रहना
हम सारे गम सह  लेंगे ,
तुमको सदा  दुआ देंगे 
नया जन्म तुम फिर लेना ,
फिर ऐसा तुम न करना 
मौत अगर फिर आयी तो ,
मेरी साँसे ले लेना 
मेरी धड़कन ले लेना ,
देखो सब था तेरा ही 
बोला ना एक बार कभी, 
यूँही चले गए चन्दा 
कुछ भी तुम ने सोचा ना, 
शोलो पे तुम लेट गए 
जीवन से भी मुक्त हुए ,
मैं तनहा दिन रात जली 
पर अब तक न फना  हुयी ,
अब तक तेरा इंतज़ार है 
अब तो  कह दो तुमको भी प्यार है 
शिखानारी