चलो कुछ करे
चलो कुछ करे जो हो खूबसूरत बहुत
किसी को हो अपनी जरुरत बहुत ,
कोई थाम ले हाथ और बोल दे
हमे सिर्फ तुमसे है, मुहब्बत बहुत ,
कोई सिर्फ ख्वाबो में हमको बुने
जमीं पर सितारे बिछा दे कोई ,
हमे जश्ने जन्नत, दिखा दे कोई
कोई जिंदगी को नया साज़ दे,
नया गीत गाये नया राग दे
बेमक़सद मुहब्बत को आगाज़ दे ,
मैं बस भूल जाऊ वो जलती चिता
ना हो कोई मातम ना कोई सजा,
मेरी जिंदगी हो उनकी आबेहयात
मैं हँसती रहू वो मुस्कुराते रहे ,
नए ख़्वाब आँखों में आते रहे
मैं सो जाऊँ फिर कभी भी ना उठने को
और ,
मेरे साजन मुझे बस बुलाते रहे।
शिखानारी
किसी को हो अपनी जरुरत बहुत ,
कोई थाम ले हाथ और बोल दे
हमे सिर्फ तुमसे है, मुहब्बत बहुत ,
कोई सिर्फ ख्वाबो में हमको बुने
जमीं पर सितारे बिछा दे कोई ,
हमे जश्ने जन्नत, दिखा दे कोई
कोई जिंदगी को नया साज़ दे,
नया गीत गाये नया राग दे
बेमक़सद मुहब्बत को आगाज़ दे ,
मैं बस भूल जाऊ वो जलती चिता
ना हो कोई मातम ना कोई सजा,
मेरी जिंदगी हो उनकी आबेहयात
मैं हँसती रहू वो मुस्कुराते रहे ,
नए ख़्वाब आँखों में आते रहे
मैं सो जाऊँ फिर कभी भी ना उठने को
और ,
मेरे साजन मुझे बस बुलाते रहे।
शिखानारी
