दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Monday, 3 April 2017

शिद्दते आशिक़ी

शिद्दतेआशिक़ी


लो ले लो मेरी ख़ुशी ले लो ये हंसी ले लो  
तोड़ो हर ख्वाब जिंदगी ले लो  ,
 मेरा दिल धड़क रहा है मेरी आशिकी ले लो
आओ मेरी साँसों को रोक दो 
मेरे लब की हर मुस्कुराहट छीनो ,
तुम मेरे सपनो को मिटा दो 
मेरी आह! पर अपना नाम लिख, 
मुझे, कर्ज़दार बना दो 
 मेरे टूटे सपनो को नींव बना, 
मेरे दर्द को अपनी जागीर बना
बेच कर मेरी ये जायदाद ,
अपने लिए नए ख्वाब  खरीदो , 
मेरी छीनी हुयी हंसी से अपने ख्वाब सजाओ 
मेरी धड़कन की लय पे अपने प्रेम गीत गाओ ,
मुझे बीच राह में छोड़ तुम उस पार चले जाओ 
मेरी हिस्से की मुहब्बत किसी और को दो, 
अपनी बाहो में बसर किसी ग़ैर को दो
अपने सारे पहर सारा वक़्त बाँट आओ, 
पर जब भी दिल उदास हो मेरी कब्र पे आओ 
सिर्फ एक फूल! में ,फिर से मेरा सुकून! ले जाओ 
शिखानारी