दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Tuesday, 31 May 2011

नाकाम चाहत

                                                           नाकाम चाहत 
निशां
तेरे कदमो के निशां जब ना होंगे
हमे रास्तो का कैसे  पता तब चलेगा
मंज़िल हमारी तुम्हारी थी बाहे
 कहाँ आपके बिन बसेरा मिलेगा
बस तेरी आरज़ू को ,समेटे- समेटे
मुझे क्या  नया एक सवेरा मिलेगा ,
बहुत खूबसूरत खुदा की ये दुनिया
यहाँ कोई चेहरा खुदा सा मिलेगा?
तुम्हारी मुहब्बत को दिल में छुपा के
तेरी परछाईयो का ही तो पहरा मिलेगा,
तुम्हे कितनी शिद्दत से हम मांगते थे
मेरे बाद तुमको खत ये ,मेरा मिलेगा
अगर मेरी मय्यत पे ,तुम आ ना पाए
जन्नत में मुझको अँधेरा मिलेगा
गहरे अँधेरे में दफना के साथी
तुम्हे कैसे रोशन सवेरा मिलेगा
SHIKHANAARI