नमी
आँखों में ज़रा दर्द की, नमी तो देखिये
महफ़िल कहाँ सिर्फ है ,गमी तो देखिये
मयखाना नहीं सिर्फ ,खाली बोतले है ये
नमकीन अश्क़ है ज़रा, पी कर तो देखिये
शिद्दते गम को मेरे यूँ ,दीवानगी न कह
समझेंगे हाले दिल मेरा,आप भी एक दिन
मेरी तरह किसी से, मुहब्बत तो कीजिये
शिखानारी