दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Monday, 13 March 2017

बहके से ख्यालात

बहके से ख्यालात
मेरे बहके से ख्यालात हैं इन्हें छूना ना ,
अपनी दुनिया में सदा गुम से सजन रहना ना 
अपनी पलको पे लिए आंसू ये मोती जैसे, 
मैं तेरे प्यार में खुद अपने आप को मना लूगी 
इन्ही मोतियों की पहनूगी माला सुन ले, 
इन्हें ही मांग मे अपनी सनम सजा लुंगी 
अगर तू ना भी आया स्वप्न में मिलने को मुझे ,
मैं रो के खुद खुद ही अपने आप को सम्भालूंगी 
मुझे रुसवाइयों से नफरत है ,
फिर भी तेरी ही एक हसरत है 
तू किसी और का है जाने जा ,
पर कुछ तो दिल में मुझे भी अपनी तू जगह दे देना ,
मैं तुझे पा लू  मांग लू या छीन लू उनसे 
ऐसी कोई तमन्ना  तक नही दिल में ,
मुझे तो मतलब है तेरे होने से तेरी महफ़िल से 
मेरा दिल इनको कभी चाहे सनम, खोना ना ,
बेक़रार कर के मुझे इतना तू 
अब किसी और के कान्धे पे सनम सोना ना। 
शिखानारी