दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Sunday, 16 April 2017

नया विवाह

                                             नया विवाह 

पुरानी तस्वीर पर नए चित्र होंगे 
मगर दाग पिछले कहाँ छिप सकेंगे, 
कभी आप को रंग हल्का दिखेगा 
कभी रंग हमको सारे रंग काले दिखेंगे ,
नए स्वप्न अपने कैसे सजाऊँ 
पैबन्द दिल के स्वप्नों में, सारे दिखेंगे ,
मेरे  हाथ में  आपका  हाथ होगा 
मगर दिल में रिश्ते पुराने रहेंगे ,
ना होगी कोई आरज़ू आपकी भी हमसे 
ना हमको भी इश्क़ के आपसे अब किनारे मिलेंगे ,
दोनों ही हम साथ ही, अब चलेंगे 
मगर दर्द दिल में लाखो, पुराने रहेंगे ,
उन्ही बीती बातो की मय्यत, पे कैसे 
हमारे तुम्हारे फ़साने बनेगे ,
फ़क्त ये ख़ुशी है की ,तनहा नहीं है 
सफर इस अधूरे में साथी कही है,
किसी को भला कैसे अहसास होगा 
की रूह से  सदा हम दोनों  ही बेचारे रहेंगे।   
शिखानारी