दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही

दिल है तो दर्द होगा दर्द है तो इश्क़ होगा ही इश्क़ है तो अश्क़ होंगे फिर आखिर आशिक़ शहीद होंगे ही
दिल है तो दर्द होगा,दर्द है तो इश्क़ होगा ही ,इश्क़ है तो अश्क़ होंगे , फिर आशिक़ शहीद होंगे ही.

Friday, 10 March 2017

ख्वाब

ख्वाब 
की नही कोई खता मैंने जान बूझ के 
दिल दिया सौ बार अपने  दिल से पूछ के ,
जो भी था हमारा उसने ये ही राय दी ,
बेखुदी' मे दोस्तों ने दुश्मन सी बात की 
पर  
तू ही मेरा दिल है सुन ले कुछ ख्वाब साथ बुन ले ,
मुझे आज कर शराबी नई हसरतो को चुन ले ,
मैंने तुझको चुन लिया है फिर ख्वाब बुन लिया है ,
तेरा नाम मेरी मन्नत  तेरा दर हुआ है मंदिर, 
तेरा साथ मंजिले है तेरा हर कदम है कलमा ,
तेरा दरश मेरा काबा मेरा वक़्त सिर्फ तेरा 
अब जिंदगी में  क्या है?तू ही तू तो हर जगह है ,
मैं तुझमे खो गयी हूँ ,मुझे खुद में  तू मिला ले  
यूँ  एक सार हो जा ,अगर मुझको ढूढ़ना हो ,
मुझे तुम में लोग पाए ,गर तुम को  ढूढ़ना हो 
हम दिल चीर के दिखाए। .....